लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा, यात्री ने सी-फूड के डिब्बों में छिपाया... AIU ने की जब्त

Updated:
विज्ञापन

Lucknow Airport

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने एक यात्री के पास से करोड़ों रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. आरोपी इसे सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर बैंकॉक से लाया था. कस्टम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टखनऊ एयरपोर्ट पर मिला 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा, सी-फूड के डिब्बों में छिपाया... AIU ने की जब्तम की जांच के दौरान एक यात्री के बैग से करोड़ों रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ.आरोपी इसे सी-फूड के टिन के डिब्बों में सील करके बैंकॉक से लाया था. AIU की टीम ने 1.677 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया है. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

बैंकॉक से मस्कट के रास्ते पहुंचा था लखनऊ

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर AIU की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को निगरानी में लिया. यात्री ओमान एयर की फ्लाइट संख्या WY-265 से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वह बैंकॉक से यह खेप लेकर चला था.

सी-फूड के डिब्बों ने बढ़ाया शक

यात्री के बैगेज की गहन जांच के दौरान अधिकारियों की नजर सी-फूड के टिन के डिब्बों पर पड़ी. शक होने पर इन डिब्बों को खुलवाकर जांच की गई. इनके भीतर संदिग्ध पदार्थ छिपाकर रखा गया था. जांच के बाद इसकी पहचान हाई क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजे के रूप में हुई.

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

AIU ने 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे को जब्त कर आरोपी यात्री को हिरासत में लिया. मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं.

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही जांच एजेंसियां

पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बैंकॉक से लाई गई यह खेप उत्तर प्रदेश या देश के किस हिस्से में पहुंचाई जानी थी. जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े संभावित स्थानीय तस्करों और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही हैं. आरोपी से पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: राम मंदिर: 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार, छह साल बाद बदला स्वरूप, CEO की नियुक्ति से शुरू हुआ नया अध्याय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola