दहेज के लालची दूल्हे ने शादी से किया इनकार तो मिली यह सजा...

Updated at : 22 Oct 2018 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लालची दूल्हे ने शादी से किया इनकार तो मिली यह सजा...

लखनऊ : दहेज के लालची एक दूल्हे को ऐसी सजा मिली है कि लोग हैरान हैं. दरअसल दूल्हे ने दहेज ना मिलने पर शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज लोगों ने दूल्हे का आधा मुंडन कर दिया. दुल्हन की दादी ने बताया कि शादी से पांच दिन पहले उसने मोटरसाइकिल और सोने की चेन […]

विज्ञापन

लखनऊ : दहेज के लालची एक दूल्हे को ऐसी सजा मिली है कि लोग हैरान हैं. दरअसल दूल्हे ने दहेज ना मिलने पर शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज लोगों ने दूल्हे का आधा मुंडन कर दिया. दुल्हन की दादी ने बताया कि शादी से पांच दिन पहले उसने मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग की. लेकिन शादी वाले दिन जब हमने कहा कि हम इन चीजों को नहीं दे पायेंगे, तो उसने शादी से मना कर दिया. लेकिन हमें यह नहीं पता कि उसका यह हाल किसने किया.

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन घटना के बाद इलाके में आक्रोश है क्योंकि दूल्हे ने शादी वाले दिन इनकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola