लखनऊ में दो भाइयों की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की सरकार में यूपीवासी दहशत में हैं, अभी विवेक तिवारी की हत्या को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि कल रात थाना ठाकुरगंज इलाके में दो भाइयों की पिटाई के बाद उन्हें गोली मार दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये. घटना की […]
विज्ञापन
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की सरकार में यूपीवासी दहशत में हैं, अभी विवेक तिवारी की हत्या को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि कल रात थाना ठाकुरगंज इलाके में दो भाइयों की पिटाई के बाद उन्हें गोली मार दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये.
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मारे गये दोनों लड़के इमरान और अरमान दोनों ओला कैब चलाते थे रात को दोनों गाड़ी से पेट्रोल भराने जा रहे थे.
उसी वक्त कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया और उनकी खूब पिटाई और उसके बाद उन्हें गोली मार दी. इस घटना में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि साहिल नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन