...आखिरकार जिंदगी की जंग हारे आईपीएस सुरेन्द्र, पारिवारिक कलह के कारण खाया था जहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 1:44 PM

विज्ञापन

लखनऊ : कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दास जहरीला पदार्थ खाने के कारण करीब पांच दिनों तक चली मौत से जंग रविवार को आखिरकार हार गये. कानपुर के एक निजी अस्पताल उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक […]

विज्ञापन

लखनऊ : कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दास जहरीला पदार्थ खाने के कारण करीब पांच दिनों तक चली मौत से जंग रविवार को आखिरकार हार गये. कानपुर के एक निजी अस्पताल उनका निधन हो गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दास ने कानपुर के एक अस्पताल में शनिवार/रविवार की दरम्यानी रात 12 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. वर्ष 2014 बैच के पुलिस सेवा के अधिकारी रहे दास ने गत पांच सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था. उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

शुरूआती जांच से पता चला है कि अधिकारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाया था. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को अस्पताल जाकर दास का हाल लिया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा आईपीएस अफसर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है.

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने भी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola