उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में यहां एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. पुलिस ने आज बताया कि यहां भारी बारिश के कारण घर का एक हिस्सा गिर जाने के कारण एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में यहां एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. पुलिस ने आज बताया कि यहां भारी बारिश के कारण घर का एक हिस्सा गिर जाने के कारण एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. यह घटना कल रात नारा गांव में हुआ जो मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में आता है. घायल व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बारिश से जुड़ी इसी तरह की एक अन्य घटना में शामली जिले में भारी बारिश के कारण घर का छत गिर जाने के कारण छह वर्षीय लड़के की मौत हो गयी और उसकी बहन घायल हो गयी. उपजिला मजिस्ट्रेट सुरजीत सिंह ने पीड़ित के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola