लखनऊ में हाईवे किनारे बक्सा देखकर ग्रामीणों को हुआ शक, पुलिस ने खोला तो अंदर का मंजर देख मच गया हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

बक्सा देखकर ग्रामीणों को हुआ शक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: लखनऊ के निगोहां में हाईवे किनारे मिले संदिग्ध बक्से ने ग्रामीणों को चौंका दिया. बक्सा खुलते ही एक युवक का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन

UP Crime News: लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भावाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में एक लकड़ी का बक्सा पड़ा मिला. ग्रामीणों को बक्से पर संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाया तो अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ. शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

करीब 32 से 34 साल बताई जा रही मृतक की उम्र

सूचना के बाद मोहनलालगंज के प्रभारी निरीक्षक रामबाबू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की उम्र लगभग 32 से 34 वर्ष के बीच है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की आशंका

जिस तरह युवक का शव लकड़ी के बक्से में बंद मिला है, उससे पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या के बाद शव को किसी दूसरे स्थान से लाकर बक्से में रखा गया और फिर माइनर में फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. मामले की जांच के साथ युवक की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

CCTV और फोरेंसिक जांच से सुराग तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बक्सा वहां कब और किसने पहुंचाया. साथ ही आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

मोहनलालगंज-निगोहां सीमा को लेकर कुछ देर उलझन

शव मिलने के बाद घटनास्थल किस थाने की सीमा में आता है, इसे लेकर मोहनलालगंज और निगोहां पुलिस के बीच कुछ देर असमंजस की स्थिति रही. दोनों पक्ष मौके को अपने-अपने थाना क्षेत्र से बाहर बता रहे थे. इसके बाद लेखपाल को बुलाकर घटनास्थल की पैमाइश कराई गई. सीमा स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

यह भी देखें: अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार, 2 शूटरों का हो चुका है एनकाउंटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola