‘चौकी में बंद कर पीटा’... लखनऊ में लॉ छात्र से मारपीट का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे यूनिवर्सिटी छात्र

Updated:
विज्ञापन

विरोध में सड़क पर उतरे यूनिवर्सिटी छात्र

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम में ट्रैफिक पुलिस चौकी पर लॉ छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक पुलिस चौकी में लॉ छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सीतापुर निवासी और लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर के छात्र गुलशन कुमार के मुताबिक, शुक्रवार को वह साइकिल से यूनिवर्सिटी जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें ट्रैफिक चौकी के पास रोक लिया गया. छात्र का आरोप है कि चौकी में मौजूद होमगार्ड समेत कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की. घटना की जानकारी मिलने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कई छात्र मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे.

विज्ञापन

चौकी के अंदर बंद कर पीटने का आरोप

गुलशन कुमार का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस चौकी में मौजूद होमगार्ड मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें चौकी के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई. छात्र के मुताबिक, जब एक बुजुर्ग ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई. घटना की जानकारी विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को हुई तो कई छात्र चौकी पहुंच गए और बाहर विरोध शुरू कर दिया.

छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की

छात्र के साथ मारपीट की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे छात्रों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया. इससे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बन गई. छात्रों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद जानकीपुरम पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे उनमें नाराजगी रही. बाद में मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया. पुलिस की अपील के बाद छात्र सड़क से हट गए और स्थिति सामान्य हो गई.

छात्र ने जानकीपुरम थाने में दी तहरीर

मामले में गुलशन कुमार ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है. पुलिस का कहना है कि छात्र की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- ‘अस्पताल’ में ही मौत ने दी दस्तक! 10 साल के उमेर पर गिरा छत का प्लास्टर, ICU में इलाज के दौरान मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola