लखनऊ में प्रेम कहानी का चौंकाने वाला मोड़, कार के सामने आई प्रेमिका तो बोनट पर घसीटकर ले गया प्रेमी, सड़क पर तड़पती रही युवती
जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती को कार ने मारी टक्कर
लखनऊ में एक प्रेम कहानी विवाद में बदल गई, जब प्रेमिका ने प्रेमी को दूसरी लड़कियों के साथ देखा. कार रोकने की कोशिश में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.
UP Crime News: लखनऊ में बुधवार की सुबह एक मुलाकात देखते ही देखते विवाद में बदल गई. जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती ने परिचित युवक की कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि अगले ही पल कार ने उसे टक्कर मार दी. युवती सड़क पर रह गई और कार सवार मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा.
रिलेशनशिप को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी. बुधवार सुबह वह गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी. इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा. युवती ने अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध किया, जिसके बाद विवाद और गाली-गलौज होने का आरोप है.
कार रोकने की कोशिश, फिर टक्कर का आरोप
युवती के मुताबिक, विवाद के बाद शहनवाज और दानिश कार लेकर वहां से जाने लगे. युवती ने कार रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज ने कार से उसे टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा.
वाहन नंबर के आधार पर तलाश
पुलिस ने युवती की शिकायत और बताए गए घटनाक्रम के आधार पर जांच शुरू कर दी है. वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली और दानिश की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए