Lucknow Acid Attack: युवती पर एसिड अटैक के बाद भाई बोतल से डालता रहा पानी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lucknow Acid Attack: लखनऊ में हुए एसिड अटैक का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें युवती पर एसिड फेंकने के बाद अपराधी फरार होगा. इसके बाद युवती के भाई ने उसपर पानी डाला वो भी बोतल से

विज्ञापन

Lucknow Acid Attack : यूपी की राजधानी लखनऊ में एसिड अटैक का वाकया सामने आया है. राजधानी के चौक क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने स्टेडियम के सामने खड़ी युवती और उसके भाई पर अचानक तेजाब फेंक दिया जिसमें दोनों घायल हो गये. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि एसिड अटैक के बाद युवती घबरा गई. उसके पास खड़ा भाई बोतल से उसपर पानी डालता वीडियो में नजर आ रहा है. इसके बाद युवती जमीन पर गिर जाती है.

अज्ञात युवक ने उन दोनों पर तेजाब फेंक दिया

मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह लगभग पौने 8 बजे सआदतगंज निवासी 21 वर्षीय एक युवती अपने भाई के साथ चौक थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम के सामने खड़ी थी. संभवत: दोनों कहीं जा रहे थे. ठीक इसी वक्त एक अज्ञात युवक ने उन दोनों पर तेजाब फेंक दिया. वारदात में लड़की और उसका भाई घायल हो गये. दोनों को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. उनकी हालत खतरे से बाहर है.

Read Also : राजमहल की हसीना बीबी पर उसके प्रेमी फर्रुखाबाद के मनीष ने क्यों किया एसिड अटैक? साहिबगंज के एसपी ने किया खुलासा

स्टेडियम के पास ऑटोरिक्शा से उतरी थी लड़की

परिजनों ने बताया कि, लड़की अपने भाई के साथ मेडिकल कॉलेज जाने के लिए स्टेडियम के पास ऑटोरिक्शा से उतरी थी. ठीक उसी वक्त एक युवक ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया.

एसिड अटैक के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ में दिनदहाड़े युवती और उसके भाई पर हुए एसिड अटैक के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध अभिषेक वर्मा उर्फ ​​अमन के पैर में चोट आई है. उसे पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola