राजमहल की हसीना बीबी पर उसके प्रेमी फर्रुखाबाद के मनीष ने क्यों किया एसिड अटैक? साहिबगंज के एसपी ने किया खुलासा

राजमहल में एसिड अटैक करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. फोटो : प्रभात खबर
साहिबगंज जिले के राजमहल की हसीना बीबी ने किसी और से बात की, तो उसके उत्तर प्रदेश के प्रेमी ने पूरे परिवार पर एसिड फेंक दिया. जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा.
Table of Contents
साहिबगंज जिले के राजमहल में एक व्यक्ति को किसी महिला का दूसरे के साथ बातचीत करना इतना नागवार गुजरा कि उसने उस पर एसिड अटैक कर दिया. पूरे परिवार पर. सभी 4 लोग घायल हो गए. 2 की हालत गंभीर है. उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
राजमहल में छत पर सो रहे परिवार के 4 लोगों पर फेंका तेजाब
राजमहल के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के समीप अर्धनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स की छत पर सो रहे एक परिवार पर एसिड फेंककर 4 लोगों को घायल कर दिया. घटना बुधवार अहले सुबह 3 बजे की बतायी जा रही है. घटना के तुरंत बाद घायल गुलवानो बेवा (60 ), हसीना बीबी (35), आलम शेख (25) और एक नाबालिग को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
एसिड अटैक में घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भेजा धनबाद
घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर धनबाद रेफर कर दिया गया. घायलों में हसीना बीबी व उसकी बेटी की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है. इधर, मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित आलम शेख के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 50/24 के तहत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
एसआइटी ने किया मामले का उद्भेदन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की. वहीं एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंचकर घटना से जुड़ी कई साक्ष्यों का जांच की. इधर साहिबगंज एसपी कुमार गौरव घटनास्थल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली.
एसिड अटैक की जांच के लिए बनी एसआइटी ने की कार्रवाई
इसके बाद एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित एसआइटी गठित कर कार्रवाई की गयी. प्राथमिकी के तीनों नामजद को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद मुख्य आरोपी मनीष कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. मनीष कुमार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिला नवाबगंज का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
एसिड फेंकने वाले मनीष का भी हाथ जला
मनीष के पास से एसिड के अंश बरामद हुए हैं. उसके हाथ भी जले हैं. एसपी ने बताया कि मनीष का हसीना बीबी के साथ संबंध था. उसे हसीना का दूसरे के साथ बात करना नागवार गुजर रहा था. इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. मनीष जिस वाटर प्लांट में काम करता था, वहीं से एसिड लेकर आया था.
एसपी बोले – मुआवजा व पुनर्वास की होगी व्यवस्था
एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व पुनर्वास के लिए हरसंभव व्यवस्था की जायेगी. एसआइटी में एसडीपीओ के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार पांडे, हसनैन अंसारी व बिट्टू कुमार साहा शामिल थे. डालसा के माध्यम से सहयोग ली जायेगी. जिसमें पीड़ित परिवारों को मुआवजा स्वरूप सहयोग मिलेगा .
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस के माध्यम से घटना से जुड़ी जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले का जांच की. फिंगरप्रिंट की टीम भी घटनास्थल पहुंच जांच की है. वहीं घटनास्थल के आसपास नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की गयी है. पीड़ित परिवारों ने पुलिस को बताया है था कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग दौड़कर फरार हुए. हालांकि कुछ दूरी तक यह लोग भी पीछे-पीछे गए लेकिन वह लोग भागने में सफल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




