Lok Sabha Election 2024: बीएसपी ने जारी की नई लिस्ट, वाराणसी से बदला उम्मीदवार, PM Modi के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Apr 2024 7:23 PM
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छठी लिस्ट जारी की है. नये लिस्ट में पार्टी ने 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया है. नई लिस्ट में बसपा ने वाराणसी के उम्मीदवार को भी बदल दिया है. वाराणसी से बीएसपी ने सैयद नियाज अली को टिकट दिया है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने नई लिस्ट जारी की है. बीएसपी ने अपनी छठी लिस्ट में कुछ उम्मीदवार बदले हैं. वहीं नयी लिस्ट में BSP ने 1 1 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. वहीं बीएसपी ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भी अपने प्रत्याशी को बदल दिया है. नयी लिस्ट में बसपा ने वाराणसी से सैयद नियाज अली को टिकट दिया है. इससे पहले बीएसपी ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा था.
मीडिया के मुताबिक बसपा ने जिन लोगों को टिकट दिया है उनके नाम हैं.
वाराणसी से सैयद नियाज अली
हरदोई से भीम राव आंबेडकर
सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव
फतेहपुर से मनीष सिंह सचान
मछलीशहर से कृपाशंकर सरोज
भदोही से अतहर अंसारी
फूलपुर से जगन्नाथ पाल
संतकबीरनगर से मोहम्मद आलम
फिरोजाबाद से चौधरी बशीर
मिश्रिख से बीआर अहिरवार
महाराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम
शांतिपूर्वक संपन्न हो गया चुनाव
यूपी में पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है. चुनाव खत्म हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि आज मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुईं. जिसके बाद सभी शिकायतें तुरंत जिलों को भेज दी गईं. उन्होंने कहा कि कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. एक बूथ के बाहर दो पक्षों के बीच मामूली झड़प हुई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला शांत हो गया.
यूपी में शाम पांच बजे तक 57.54 फीसदी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले चरण के तहत आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. यूपी के सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई. और छह चरण का चुनाव बाकी है. इसके बाद वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










