Kannauj News: राम बारात देखने गए युवक का मोबाइल टावर के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kannauj News: कन्नौज में राम बारात देखने गए एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. मामला सौरिख कस्बे का है.

विज्ञापन

Kannauj News: कन्नौज के छिबरामऊ तहसील अंतर्गत सौरिख कस्बे में घर से राम बारात देखने गए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. युवक की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. 

विज्ञापन

सौरिख कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर में ऋषि भूमि इंटर कॉलेज के पीछे मोबाइल टावर है. वहीं, 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. युवक की शिनाख्त सोनू तिवारी पुत्र स्वर्गीय सज्जन तिवारी निवासी मोहल्ला संजय नगर के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

Also Read: अखिलेश यादव का कानपुर से चुनावी शंखनाद, विजय यात्रा शुरू कर बोले- योगी सरकार ने लोगों को धोखा दिया

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola