Kanpur News: कारोबारी की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

Updated at : 20 Nov 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: कारोबारी की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

कानपुर में एक कारोबारी की पत्नी का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक महिला के परिजनों ने पति पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत अशोक नगर इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक कारोबारी की पत्नी का शव घर में पंखे से लटका मिला. मामले में परिजनों ने बेटी को मारकर लटकाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की शादी 3 साल पहले आंचल ग्रोवर से हुई थी. मृतक आंचल की मां रीना ग्रोवर का आरोप है कि पति सूर्यांश ने उनकी बेटी को मारकर उसका शव पंखे से लटका दिया है. सूर्यांश एक नामी मसाला कम्पनी के पूरे यूपी का सिएंडफ़ लिए हुए है. घटना की जानकारी उस वक़्त हुई, जब मां ने बेटी को फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा.

Also Read: Kanpur News: क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लाखों के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

बीते 3 सालों से चल रहे घरेलू विवाद के चलते मां को शक हुआ तो परिजन लड़की के अशोक नगर आवास पहुंचे, जहां गार्ड ने पहले तो दरवाजा नहीं खोला, कई घंटे की मशक्कत के बाद गार्ड ने दरवाजा खोला और भाग गया. जब परिजन घर के अंदर पहुंचे तो शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी नजीराबाद थाना पुलिस को दी.

Also Read: Kanpur News: सीएम योगी के आने से पहले कानपुर में बड़ा बदलाव, पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक महिला के पिता ने दहेज की मांग और आरोपी के अवैध संबंध होने के चलते हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया. वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी नसीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस महिला का घर में शव पंखे से लटका होने की जानकारी मिली थी. इस मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola