3 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा उसका प्रेमी, लोगों ने पकड़कर कर दी पिटाई, शादी में हुई थी दोनों की मुलाकात
गांव वालों ने पकड़कर कर दी धुनाई (AI)
कानपुर में 3 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा 25 साल का युवक परिजनों के हत्थे चढ़ गया. आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर रातभर पीटा गया. बाद में विवाहिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
Kanpur Crime News : कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता से मिलने पहुंचे 25 वर्ष के युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया. आरोप है कि युवक को घर में बंधक बनाकर रातभर उसके साथ मारपीट की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. हालात बिगड़ने पर पुलिस को सर्किल फोर्स बुलानी पड़ी.
विवाहिता खुद युवक के घर पहुंची
बताया जा रहा है कि करीब 38 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है. कुछ समय पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात 25 वर्षीय युवक से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं. सोमवार शाम महिला युवक से मिलने के लिए घर से निकली थी. बताया गया कि उसने युवक को भी मिलने के लिए बुलाया था.
ई-रिक्शा चालक से विवाद के कारण नहीं पहुंच सका युवक
महिला के बताए जगह पर युवक ई-रिक्शा से जा रहअ था. रास्ते में किराये को लेकर ई-रिक्शा चालक से उसका झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने के कारण युवक महिला के बताए स्थान तक नहीं पहुंच सका. इधर महिला के घर से निकलने की जानकारी होने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे. इसी दौरान उनकी नजर युवक पर पड़ गई.
घर में बंद कर रातभर पीटने का आरोप
आरोप है कि महिला के परिजन युवक को पकड़कर अपने साथ घर ले गए. इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया और रातभर उसके साथ मारपीट की गई. बाद में विवाहिता खुद युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह युवक के परिवार के साथ थाने पहुंची और पुलिस से युवक को छुड़ाने की मांग की.
ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गांव पहुंची. पुलिस जब युवक को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण और उसके परिजन विरोध करने लगे. ग्रामीणों की मांग थी कि महिला को भी मौके पर बुलाया जाए और उसके सामने ही कार्रवाई की जाए. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई. स्थिति को देखते हुए पुलिस को सर्किल फोर्स बुलानी पड़ी. अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद युवक को वहां से निकालकर थाने ले जाया गया.
दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही पुलिस
युवक को पुलिस थाने ले गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, तहरीर और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : पहले पुलिस को किया फोन, फिर खा लिया जहर, आपसी विवाद में दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए