Kal Ka Mausam UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, सर्द हवा से और बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2024 7:53 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam UP

Kal Ka Mausam UP: मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम हो गई है. मौसमी तंत्र के कारण आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ठंड से लोगों का बुरा हाल है. ठंड के साथ-साथ कई जिलों को घना कोहरा भी जम रहा है, जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ गई है. आईएमडी का अनुमान है कि अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा. शीतलहर से भी राहत नहीं मिलने वाली है.

कई जिलों में छा रहा है घना कोहरा

यूपी के अधिकांश जिलों में घना कोहरा जम रहा है. मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक यूपी के पीलीभीत, बरेली, गोरखपुर, बदायूं, संतकबीर नगर, बलिया, मऊ, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, हरदोई, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, मेरठ समेत कई और जिलों में घना कोहरा जम रहा है. गुरुवार को भी कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.

शीतलहर बढ़ा रही है ठंड

पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर के कारण कनकनी वाली ठंड महसूस हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं. इन्ही ठंडी हवाओं का कारण यूपी में भी शीतलहर महसूस हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी में कमी हो सकती है, इससे मैदानी इलाकों में शीतलहर में थोड़ी कमी आएगी.

चुर्क में सबसे कम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान चुर्क में दर्ज किया गया. चुर्क में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. यह औसत न्यूनतम तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं बहराइच में सबसे कम ठंड रिकॉर्ड किया गया है. बहराइच में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Kal ka mausam up: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यूपी में ठंड और कोहरा और बढ़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम हो गई है. ऐसे में आने वाले समय में हवाओं की गति के साथ सर्द हवा के प्रवेश से ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 20 नवंबर को कई जिलों में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola