झांसी में शादी के 2 महीने बाद बेडरूम में पत्नी संग मिला उसका प्रेमी, पति ने जो देखा उससे मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

चिरगांव थाना, झाँसी

एक चौंकाने वाली घटना में, शादी के सिर्फ दो महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा. पति ने नशीली गोलियां मिलाने और गहने-रुपये चोरी करने का भी आरोप लगाया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

UP Crime News : शादी के महज दो महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का आरोप लगाया है. मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है. पति का आरोप है कि पत्नी उसके खाने में नशीली गोलियां मिलाती थी, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी. घटना सामने आने के बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और पति ने पुलिस को सूचना देकर युवक को उनके हवाले कर दिया. पति ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उसने पत्नी के साथ रहने से इनकार करते हुए अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है.

विज्ञापन

24 जून को हुई थी शादी, कुछ दिन बाद बिगड़ने लगी तबीयत

जानकारी के अनुसार, चिरगांव कस्बा निवासी राजेश प्रजापति की शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के दतिया जिले के काडोर गांव निवासी अभिलाषा से हुई थी. पति के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत खराब रहने लगी. उसे लगातार कमजोरी महसूस होती थी. राजेश का आरोप है कि इसी दौरान उसे शक हुआ कि पत्नी उसके खाने में कोई नशीली चीज मिला रही है. इसके बाद उसने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया.

पति के बाहर जाते ही युवक के आने का आरोप

राजेश के मुताबिक, उसे पता चला कि उसके सोने के बाद पत्नी किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी. आरोप है कि जब वह घर से बाहर जाता था, तब एक युवक अक्सर उसके घर आता था. शक बढ़ने पर राजेश ने अपने परिचितों से भी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा. इसी दौरान उसे कथित तौर पर पत्नी और युवक के बीच संबंध होने की जानकारी मिली.

घायल रिश्तेदार को देखने गया था पति, अचानक लौटा घर

पति के मुताबिक, 23 अगस्त को वह एक घायल रिश्तेदार को देखने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि एक युवक उसके घर में दाखिल हुआ है. सूचना मिलने के बाद वह तुरंत वापस घर पहुंचा. राजेश का आरोप है कि जब उसने घर के बेडरूम में देखा तो उसकी पत्नी और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई.

पत्नी पर जेवर और रुपये देने का भी आरोप

राजेश ने आरोप लगाया कि पत्नी ने घर के कुछ जेवर और रुपये भी उक्त युवक को दे दिए हैं. उसका कहना है कि युवक उसकी पत्नी के गांव का ही रहने वाला है. पति ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह पत्नी को दोबारा अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.

मुझे अपनी जान का डर है, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

राजेश ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उसका आरोप है कि पत्नी उसे नुकसान पहुंचा सकती है. उसने आशंका जताई कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए. पति का यह भी आरोप है कि पत्नी के मायके वाले उसे ही गलत ठहरा रहे हैं और पत्नी को दोबारा साथ रखने के लिए दबाव बना रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पति की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

Also read : UP की महिलाओं को 40 हजार और इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप देगी सपा सरकार देगी, जानें क्या है योजना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola