यूपी के कई जिलो में 3 घंटे बाद होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
यूपी में मानसून सक्रिय

यूपी में मानसून सक्रिय

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमीय सिस्टम के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने 7 से 12 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. राहत की बात यह है कि बारिश के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

IMD ने जारी की चेतावनी अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है. इसके प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं. यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा और पूर्वांचल व तराई के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

कई जिलों में झमाझम बारिश, नदियों के जलस्तर पर भी नजर

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मिर्जापुर और हमीरपुर में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश हुई, जबकि लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, झांसी और चुर्क समेत कई इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए रखी है.

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

पांच दिन में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि लगातार होने वाली बारिश के कारण अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी. इससे कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. किसानों के लिए भी यह बारिश खरीफ फसलों के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि अधिक वर्षा वाले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है.

पूरे प्रदेश में दिखेगा मानसून का असर

बारिश और तेज हवाओं का असर पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध, तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: यूपी STF का एक्शन, एक लाख का इनामी बदमाश आसिफ अली ढेर, कई राज्यों में दर्ज थे 20 से अधिक केस


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola