Bareilly News: मकान का लिंटर गिरने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भरने की कवायद शुरू कर दी है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका आंवला में मकान का लिंटर गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है. उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भरने की कवायद शुरू कर दी है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

नगर पालिका आंवला के होली पब्लिक स्कूल के सामने किशन लाल यादव के घर में निर्माण कार्य चल रहा है. यहां मजदूर लिंटर का एक हिस्सा तोड़ रहे थे. बुधवार सुबह लिंटर के आगे का हिस्सा अचानक गिर गया. इसके नीचे आने से जितेंद्र उर्फ कल्लू (18 वर्ष) की मौत हो गई जबकि नरेश कुमार यादव घायल हो गए.

हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई. घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. इसके बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया है. मृतक के परिजनों को हादसे की खबर लगी. इससे घर में कोहराम मच गया. मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद आंवला के लोगों की भीड़ लग गई है.

Also Read: बरेली में चोरों ने PNB के नीचे खोद दिया सात फीट लंबा सुरंग, इस वजह से नहीं तोड़ पाया स्ट्रॉन्ग रूम का ताला

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola