Bareilly News: समाजवादी पार्टी ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को सपा ने श्रद्धांजलि दी. सप���ईयों ने देश की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई.
Bareilly News: कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के हमले में शहीद सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के साथ पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक सिर के बदले दस सिर लाने की बात कही थी. हमारे पांच जवान शहीद हो गए और सरकार कुछ नहीं कर रही है. हम पांच जवानों के बदले 50 सिरों का इंतजार कर रहे हैं.
सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना ने शहीदों के परिवार के लालन-पालन, भरण-पोषण की जिम्मेदारी भारत सरकार से उठाने की मांग की. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान को जल्दी से जल्दी सबक सिखाना चाहिए. मोदी सरकार को शहीदों का बदला लेकर देश को मान-सम्मान बढ़ाना चाहिए. कार्यक्रम में शहीद जवानों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.
(इनपुट: मुहम्मद साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए