बरेली में दिल दहला देने वाली घटना, नाले किनारे बोरे में मिला नवजात का शव, जन्म के कुछ घंटे बाद फेंके जाने की आशंका
यूपी क्राइम न्यूज
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाले के किनारे झाड़ियों में बोरे में नवजात शिशु का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. किला थाना क्षेत्र के लीची बाग मोहल्ले में नाले के किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव बोरे के अंदर मिला. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी.
बोरे में मिला नवजात का शव
जानकारी के मुताबिक, इलाके से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर नाले के पास पड़े बोरे पर पड़ी. संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया. लोगों ने जब बोरा खोला तो उसके अंदर नवजात शिशु का शव देखकर हैरान रह गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस का कहना है कि देखने से प्रतीत होता है कि जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात को यहां लाकर छोड़ दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब नवजात को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर नवजात को यहां छोड़ने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए