तंत्र-मंत्र के लिए अधेड़ की निर्मम हत्या

उन्नाव : पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब गांव में दो दिन से लापता अधेड़ की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की जानकारी हुई. पुलिस ने गड्ढे में दबा उसका शव बाहर निकलवाया है. साथ ही इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही […]
उन्नाव : पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब गांव में दो दिन से लापता अधेड़ की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की जानकारी हुई. पुलिस ने गड्ढे में दबा उसका शव बाहर निकलवाया है. साथ ही इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है.पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा निवासी 55 वर्षीय सहदेव साहू 12 अप्रैल से लापता था. काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी थी. साथ ही लॉकडाउन में कहीं बाहर न जाने की संभावना जतायी थी.
पुलिस भी लॉकडाउन के चलते उसके बाहर न जा पाने को लेकर तलाश कर रही थी. पुलिस ने छानबीन के दौरान संदेह होने पर जगेथा गांव के उमाशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी.पुलिस के मुताबिक उमाशंकर से पूछताछ में सहदेव की हत्या का खुलासा हुआ.
उसने तंत्र-मंत्र के लिए मंगतखेड़ा के मुन्नीलाल और हमीरपुर के संतराम के साथ मिलकर हत्या करने और बाद में ईंट-भट्ठे में पथाई के लिए खोदे गड्ढे में शव दबाकर मिट्टी डालकर छिपाने की स्वीकारोक्ति की. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद करके आला कत्ल भी बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने मंगतखेड़ा के मुन्नीलाल और हमीरपुर के संतराम को भी हिरासत में लेकर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










