धारदार हथियार से विवाहिता की हत्या, खेत में मिली लाश

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज : पड़ोसी जनपद कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. वह मंगलवार की रात में शौच के लिए घर से निकली थी. उसकी खेत में रक्तरंजित लाश मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया. महिला के […]

विज्ञापन

प्रयागराज : पड़ोसी जनपद कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. वह मंगलवार की रात में शौच के लिए घर से निकली थी. उसकी खेत में रक्तरंजित लाश मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया. महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

मंगलवार की रात में घर से निकली थीसैनी कोतवाली के रूपनारायाणपुर गोरियों गांव निवासी उदय पटेल की 30 वर्षीय पत्नी विमला देवी मंगलवार की रात में घर से शौच के लिए खेत की ओर गयी थी. वहीं पर हत्यारों ने विमला देवी की धारदार औजार से वार कर हत्या कर दिया. उधर जब काफी देर तक विमला देवी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान हो गये.

उसकी खोजबीन के लिए स्वजन और ग्रामीण निकले तो खेत में रक्तरंजित लाश मिली. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में ले लिया. पति की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola