इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुखपुरा(बलिया) : सुखपुरा चौराहे पर स्थित ओम इलेक्ट्रिक- इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर सोमवार की रात में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गये. रात्रि में पड़ोसी के व्यक्ति द्वारा सूचना देने के बाद दुकान मालिक विवेक राय जो करनई ग्राम के निवासी हैं, दुकान पर आये. दुकान खोला तो देखा कि दुकान […]
विज्ञापन
सुखपुरा(बलिया) : सुखपुरा चौराहे पर स्थित ओम इलेक्ट्रिक- इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर सोमवार की रात में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गये.
विज्ञापन
रात्रि में पड़ोसी के व्यक्ति द्वारा सूचना देने के बाद दुकान मालिक विवेक राय जो करनई ग्राम के निवासी हैं, दुकान पर आये. दुकान खोला तो देखा कि दुकान में आग लगी है. इसके बाद सुखपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और दमकल विभाग को सूचना दिया.
दमकल कमिर्यों की मदद से आधे घंटे के कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग में अनेक उपकरण जैसे फ्रीज, टीवी, मोबाइल, वाशिंग मशीन, कूलर ,पंखे आदि जल गये. दुकान के मालिक विवेक राय के अनुसार आग इनवर्टर की बैटरी के वजह से लगी है क्योंकि पूरी रात बिजली की सप्लाइ नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन