ePaper

अपनी बगिया में सादगी से याद किये गये मुरली बाबू

Updated at : 18 Dec 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी बगिया में सादगी से याद किये गये मुरली बाबू

यह जानकारी देते हुए सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुरली बाबू की 125वीं जयंती वर्ष में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम नये वर्ष में आयोजित किये जायेंगे. मुरली बाबू की125 वीं जयंती मनाने के लिए आज सुबह से ही टाउन इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर लोग एकत्रित होने […]

विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुरली बाबू की 125वीं जयंती वर्ष में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम नये वर्ष में आयोजित किये जायेंगे. मुरली बाबू की125 वीं जयंती मनाने के लिए आज सुबह से ही टाउन इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर लोग एकत्रित होने लगे थे.
सुबह ग्यारह बजे माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आरंभ हुआ. सबसे पहले टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य कमलेश श्रीवास्तव, नलीनेश श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके बाद मुरली बाबू द्वारा स्थापित पांचों शिक्षण संस्थान मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुलाब देवी बालिका विद्यालय, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय व टाउन पालिटेक्निक के प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुरली बाबू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मुरली बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शिक्षण संस्थानों के छात्र, छात्रा व जिले के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola