पहले गाली-गलौज, फिर युवक का घूंसा... बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने दबाया गला और बरसाए दनादन घूंसे; VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन

पहले बहस, फिर घूंसा... बीच सड़क पुलिसकर्मी और युवक में भिड़ंत

UP News: मैनपुरी में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बाइक सवार युवक के बीच बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक और फिर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

UP News: यूपी के मैनपुरी में बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक बाइक सवार युवक के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों के बीच पहले तीखी बहस दिखाई देती है, फिर बीच सड़क पर युवक का गला दबाते हुए नजर आ रहा है . आरोप है कि पुलिसकर्मी ने युवक के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद युवक ने पुलिसकर्मी को घूंसा मार दिया. इसके बाद मामला और बिगड़ गया. पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़कर सड़क पर पटक दिया और उसके साथ मारपीट की. वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा में है.

विज्ञापन

बहस से शुरू हुआ विवाद, फिर चला घूंसा

घटना मैनपुरी की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बाइक सवार युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है. बहस के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया. इसके बाद युवक ने पुलिसकर्मी को घूंसा मार दिया. इसके बाद सड़क पर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

युवक को पकड़कर जमीन पर गिराया, मारपीट का VIDEO वायरल

वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर जमीन पर गिराता दिखाई देता है. इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है. युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पहले उसके साथ गलत तरीके से बात की और गाली-गलौज की. घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

घटना के बाद पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की बात कही गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर बाइक सवार युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. हालांकि, वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट दिखाई देने के कारण घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वीडियो में दिखी सड़क पर पुलिस और युवक की भिड़ंत

मैनपुरी की यह घटना अब सिर्फ एक बाइक रोकने के विवाद तक सीमित नहीं रह गई है. वायरल वीडियो में बहस, गाली-गलौज और फिर मारपीट का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. अब जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और इस मारपीट में किसकी भूमिका क्या रही.

Also Read: 4 लोगों को मारने के बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, अब दिखते ही मार गिराने का आदेश!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola