GIC मैदान में होगा मुख्य समारोह अयोध्या में आज जुटेंगी 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, CM योगी करेंगे सम्मान

Updated:
विज्ञापन

अयोध्या में 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का जुटान, CM योगी करेंगे सम्मान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बड़ा राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर उन्हें सम्मानित करेंगे. समारोह के बाद सीएम हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर जाएंगे.

विज्ञापन

UP News: अयोध्या में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं का बड़ा जुटान होगा. राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के मैदान में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार कार्यकर्त्रियां शामिल होंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में पहुंचकर कार्यकर्त्रियों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे.

विज्ञापन

जीआईसी मैदान में होगा मुख्य समारोह

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में विभागीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. राशन वितरण का काम देख रहीं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं भी इसमें हिस्सा लेंगी. जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा. सभी जिलों में समानांतर कार्यक्रम भी होंगे. हालांकि, मुख्य समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अयोध्या में ही आयोजित होगा.

दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे. वह दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे. यहां शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसी दौरान मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की देखरेख में की जा रही है.

सम्मान के बाद हनुमानगढ़ी जाएंगे योगी

जीआईसी मैदान में कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे. वहां से वह हनुमानगढ़ी जाएंगे. मुख्यमंत्री यहां दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे. यहां वह रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे.

शाम 5 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे

हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

प्रदेश के सभी जिलों में होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या में होने वाले मुख्य समारोह को प्रदेश के सभी जिलों में लाइव दिखाया जाएगा. जिलों में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं, राज्यस्तरीय मुख्य आयोजन अयोध्या के जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगा.

Also Read :416 करोड़ की मदद, 1,000 एकड़ का पार्क और नई योजनाएं... यूपी में टेक्सटाइल को लेकर क्या है योगी का प्लान?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola