अमेठी में बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

अमेठी में बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा

UP Crime: अमेठी में बारावफात के जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर हंगामा मच गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना. बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा.

विज्ञापन

UP Crime: बारावफात के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अमेठी में फिलिस्तीन का झंडा लहराने को लेकर मामला गरमा गया. जुलूस में एक युवक के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा दिखाई देने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. युवक के हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी. बताया जाता है कि बारावफात का जुलूस अमेठी कोतवाली के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान रायपुर फुलवारी निवासी फिरोज के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा नजर आया. पुलिस ने युवक को रोककर हिरासत में ले लिया और झंडा अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद जुलूस कुछ देर के लिए रुक गया.

विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेने की खबर पर कोतवाली पहुंचे लोग

युवक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही जुलूस में शामिल कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए. इससे मौके पर हलचल बढ़ गयी. पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया और जुलूस को आगे रवाना कराया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

मुंबई में रहता है युवक, कुछ दिन पहले आया था गांव

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक रायपुर फुलवारी का रहने वाला है और मुंबई में रहकर काम करता है. वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था. पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस की सतर्कता के बीच इलाके में स्थिति सामान्य है. जुलूस को भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया गया.

यह भी पढ़ें: गरीब नवाज एक्सप्रेस में शराब का खेल: कोच अटेंडेंट के बैग से 30 बोतलें बरामद, बलिया में GRP ने दबोचा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola