सपा में कई नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश यादव का BJP पर हमला; बोले- रक्षाबंधन पर मुफ्त बस का वाद करके बस ही हटवा दी!

Updated:
विज्ञापन

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

UP News: समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा के वादे को लेकर सरकार को घेरा और जाट समाज से जुड़े मुद्दों को भी उठाया.

विज्ञापन

News News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में कई लोगों ने शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उन्होंने नए साथियों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा और जाट समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा.

विज्ञापन

नए सदस्यों का अखिलेश यादव ने किया स्वागत

राजधानी लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोग पार्टी से जुड़े. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया. उन्होंने नए साथियों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

मुफ्त बस यात्रा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुफ्त बस यात्रा का वादा किया, लेकिन बसों की व्यवस्था को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे.

जाट समाज और अंकित बालियान मामले पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गए युवा गायक अंकित बालियान के पिता का मुद्दा उठाया. सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुनेंगे या नहीं. अंकित बालियान की हाल में शामली में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई थी.

बोले- भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं. उन्होंने कहा कि जो जाट नेता अपने स्वार्थ के कारण भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे अब जाट समाज जवाब मांग रहा है. सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि भाजपा के सहयोगी जाट नेता आखिर कहां हैं. उन्होंने कहा कि युवा जाट ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं.

Also Read: CCTV में कैद हुआ शामली हत्याकांड का खौफनाक सच,जिम से बाहर निकले अंकित बालियान, कार तक पहुंचे और फिर…


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola