आज ये हाथ तुम्हारी तरफ दोस्ती के लिए बढ़ा रहा हूं, कल गिरेबान तक पहुंचेगा, UP के सहारानपुर से ओवैसी ने दी सियासी धमकी

Updated:
विज्ञापन

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनावों से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने साफ किया कि अगर उनकी पार्टी को सम्मान नहीं मिला तो वे अकेले चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

UP Politics: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि भाजपा को चुनौती देने के लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों का साथ आना जरूरी है.

विज्ञापन

आज दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा हूं

जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "आज दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा रहा हूं, लेकिन याद रखिए, अगर कल साथ नहीं आए तो यही हाथ आपके गिरेबान तक पहुंचेगा." उनके इस बयान को विपक्षी दलों के लिए राजनीतिक संदेश और दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.


गठबंधन नहीं तो अकेले चुनाव लड़ने के संकेत

ओवैसी ने साफ कहा कि अगर उनकी पार्टी को विपक्षी गठबंधन में जगह नहीं दी जाती है, तो एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने की बात करने वाले दलों को छोटे सहयोगी दलों को भी सम्मान देना चाहिए. केवल बड़े दलों के भरोसे विपक्ष मजबूत नहीं हो सकता.

यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल

ओवैसी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एआईएमआईएम आगामी चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के साथ-साथ विपक्षी दलों पर गठबंधन को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है.

सपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार

ओवैसी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, उनके बयान ने विपक्षी एकजुटता और संभावित गठबंधन की चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाते हैं.

यह भी पढ़ें: झांसी किले का 150 साल पुराना कुआं, जिसने देखा रानी लक्ष्मीबाई का दौर, आज भी सुनाता है इतिहास की कहानी




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola