Agra News: 300 मीटर तक घिसटते रहे युवक, ड्राइवर ने नहीं रोकी ट्रक, सुनिए आपबीती, Video

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Dec 2024 4:59 PM

विज्ञापन

Agra News

Agra News:आगरा के छत्ता इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मारने के बाद करीब 300 मीटर तक घसीटा. युवक मदद के लिए लगातार चिल्ला रहे थे, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने न ट्रक रोक न उसकी रफ्तार कम की. स्थानीय लोगों ने ट्रक को जबरन रुकवाया और दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Agra News: आगरा के छत्ता इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मारने के बाद करीब 300 मीटर तक घसीटा. युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने गति कम नहीं की. युवक सड़क पर घसीटाते रहे. इसके बाद कुछ राहगीरों ने ट्रक को जबरन रुकवाकर दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक के अगले हिस्से में मोटरसाइकिल सहित दो लोग फंसे हुए हैं. वो मदद के लिए चिल्ला रहे हैं. आसपास के लोगों से दोनों मदद की गुहार लगा रहे हैं.

ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

वहीं घटना के बाद दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर घटना को लेकर पुलिस भी हरकत में आते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घायल दोनों युवकों में से एक ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर तेजी से भागने की कोशिश करने के बाद उन्हें दूर तक घसीटा. पीड़ितों में से एक ने बताया कि “ट्रक खड़ा था, लेकिन जब हम उसके सामने थे तो ड्राइवर ने अचानक एक्सीलेटर दबा दिया. हमारी बाइक ट्रक में फंस गई. डर के मारे ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया.” आगरा के एसपी हेमंत कुमार ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच जारी है.

चालक ने अचानक बढ़ा दी ट्रक की गति

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की है. देर रात करीब 11 बजे आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे ट्रक चालक ने खड़े ट्रक को गति दे दी. जब मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पहिए के नीचे फंस गये तो चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और दोनों युवकों को करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक से जबरन वाहन रुकवाकर युवकों को बचाया. घटना के बाद दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है. उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़ें

Gopalganj News: मेंहदी का रंग उतरने से पहले उठी नवविवाहिता की अर्थी, सिर पर चढ़ा भारी वाहन

Pune Accident Video : फुटपाथ पर सोए हुए थे मजदूर, ट्रक ड्राइवर ने रौंदा, 1 साल के बच्चे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola