ePaper

30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और तेज आंधी का खतरा

Updated at : 30 May 2025 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
rain alert

सांकेतिक तस्वीर

Aaj Ka Mausam: लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे नौतपा के दौरान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. अगले दो दिनों तक मौसम के सुहावने बने रहने की संभावना है. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे नौतपा के दौरान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. IMD के अनुसार, शुक्रवार यानी 30 मई को कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो गर्मी को कम करने में सहायक होंगी. इसके अलावा, कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

IMD ने शुक्रवार (UP Aaj Ka Mausam) को मौसम में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी, इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इनमें बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं. मौसम विभाग की तरफ से 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- सीतापुर टंकी हादसा: बर्खास्त हुए AE-JE, निर्माण एजेंसी पर भी गिरा गाज

इन जिलों में कड़केगी बिजली

मौसम विभाग की मानें तो इटावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola