उत्तर प्रदेश में बीच सड़क युवती की हुई हत्या,इकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने किया कत्ल

Updated:
विज्ञापन
Murder

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है मेरठ का रहने वाला शिवांग एक तरफा प्यार में इस कदर पागल हो गया कि पहले तो लड़की को प्यार का इजहार किया जब लड़की ने मना कर दिया और युवक को बाद में यह पता लगा कि लड़की की शादी कहीं और हो रही है तो लड़के ने बीच सड़क युवती की हत्या कर दी….

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में इकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने से युवती भावना (25) की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी.हत्या करने के बाद आरोपी युवक खुद ही थाने पहुंच गया. पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए आरोपी के पिता सुशील त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे ग्राम करौंदा के चौधर निवासी वेदप्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू और छोटी बेटी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से नगीना बाजार जाने के लिए घर से निकले थे. ग्राम हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के समीप जंगल की ओर से बाइक पर आए शिवांग ने भावना को असलहा निकाल कर गोली मार दी. वेदप्रकाश शर्मा तथा आकांक्षा मोटरसाइकिल से ही भावना को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए. जहां चिकित्सकों देखने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया.

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतका के भाई ने यह बताया कि चार महीने पहले हमने बहन भावना की शादी नूरपुर निवासी एक युवक से तय की थी. 25 अप्रैल को भावना का लग्न रिश्ता होना था और एक मई को घर पर बरात आने की तारीख तय हुई थी.और मेरी दोनों बहने और पिता जी शादी की तैयारियों के लिए नगीना बाजार में खरीदारी करने ही जा रहे थे. तभी मेरे ही गांव का रहने वाला शिवांग जो कि अपने पिता का इकलौता संतान है और लोगों को ब्याज पर पैसा बांटने का काम करता है एवं काफी बिगड़ैल है. वह रास्ते में अचानक से आकर बहन भावना की गोली मारकर हत्या कर दी.

एएसपी सिटी राजीव चौबे ने बताया कि…..
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया है कि आरोपी शिवांग समेत चार लोगों की तहरीर प्राप्त हुई जिनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपी युवक और उसके पिता को तुरंत पकड़ लिया गया है. आरोपी से पूछताछ करने में शिवांग ने बताया कि वह चार साल से भावना से अपने प्यार का इजहार कर रहा था.जब वह ब्याह के लिए नहीं राज़ी हुई तो उसका कत्ल कर दिया.

विज्ञापन
Abhishek Singh

लेखक के बारे में

By Abhishek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola