आगरा में अश्लील वीडियो देखकर 4 साल की बच्ची से की हैवानियत, जिंदा दफनाने का बनाया था प्लान, 3 गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2022 5:06 PM
आरोपियों ने बच्ची का उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया था. उसके साथ गलत काम करने के बाद उनका प्लान उसे दफना देने का था. मगर पुलिस ने समय रहते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
Agra News: यूपी के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बीती रात को तीन युवकों द्वारा 4 वर्ष की मासूम के साथ की गई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन आरोपियों ने बच्ची का उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया था. उसके साथ गलत काम करने के बाद उनका प्लान उसे दफना देने का था. मगर पुलिस ने समय रहते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात 9 बजे 4 वर्षीय एक बच्ची घर के बाहर पानी के टब में खेल रही थी. इसी दौरान एक युवक बच्ची के पास आया उससे बात करने लगा और पीछे से दो युवक और आ गए. तीनों ने मौका पाकर बच्ची को उठा लिया और अपने साथ ले गए. घर वालों को जब बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पहचान लिया गया. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थाना एत्माद्दौला पुलिस और क्षेत्राधिकारी छत्ता सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश में जुट गई. कुछ समय बाद बच्ची को नुनिहाई में उषा मार्टिन फैक्ट्री के पास से सकुशल बरामद कर लिया. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया.
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का अमित, सूरज और रोहतास इन तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है. जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि यह तीनों आरोपी मजदूरी का कार्य करते हैं. घटना को कारित करने से पहले यह सभी आरोपी नशे में थे और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे. वीडियो देखने के बाद उन्होंने घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को उठाने का प्लान बनाया और अपने साथ सुनसान जगह ले गए. जहां पर इन तीनों आरोपियों ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की. वहीं आरोपियों का प्लान था की बच्ची अगर मर जाती तो उसे जमीन में दफना देंगे. एसपी सिटी ने बताया कि एक आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसकी निशानदेही पर बाकी के दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. थाना एत्माद्दौला में इन तीनों युवकों पर 376 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तीनों को जेल भेजा जा रहा है.
रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










