Agra News: युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने और जबरन शादी करने का मामला, भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Agra News: ताजनगरी आगरा में से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बीजेपी के जिला आईटी प्रभारी पर अनुसूचित जाति की युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर जबरन शादी करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी आगरा में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बीजेपी के जिला आईटी प्रभारी पर अनुसूचित जाति की युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर जबरन शादी करने का आरोप लगा है. आगरा के एसएसपी के आदेश के बाद बीजेपी नेता पर बरहन में मुकदमा दर्ज हुआ है. भाजपा नेता पर आरोप है कि साथियों के साथ मिलकर युवती को अगवा किया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसके बाद जबरदस्ती उसके साथ शादी भी की.

विज्ञापन

युवती के पिता द्वारा एसएसपी आगरा को दिए गए पत्र में कहा गया है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री घर से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर गई थी. जब उनकी बेटी घर वापस नहीं आई तो तलाश किया गया. 31 मई को परिजनों को सूचना मिली कि उनकी लड़की को गढ़ी बाजरा निवासी भोला गाड़ी में तीन चार लोगों के साथ लेकर गया है. जिसकी सूचना पीड़िता के पिता द्वारा 112 नंबर पर दी गई.

Also Read: Aligarh News: पीएम मोदी के सामने होगा अलीगढ़ के दो तालाबों का प्रेजेंटेशन, ड्रोन से हो रही रिकॉर्डिंग

विगत 1 जून को युवती सादाबाद के समीप गांव सरोट में भयभीत अवस्था में युवती मिली. स्वजनों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे आरोपित भोला कुबेरपुर स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के बाहर मिला था. गांव लेकर जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया, जिसमें पहले से तीन चार लोग सवार थे. कुछ देर बाद भोला ने कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया. उसके बाद अगवा कर गाजियाबाद ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली गई.

युवती के विरोध करने पर भोला ने कहा वो भाजपा का आईटी जिला प्रभारी है, परिजनों ने थाना बरहन पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़िता के पिता ने एसएसपी आगरा को प्रार्थना पत्र दिया. एसएसपी के आदेश पर 26 जून को भोला सिंह एवं तीन चार अज्ञात लोगों के अतिरिक्त उसके भाई आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola