UP Breaking News Live: छात्रा के शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद HC ने दी अग्रिम जमानत
उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
छात्रा के शोषण के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद HC ने दी अग्रिम जमानत
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म और धमकाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. स्वामी चिन्मयानंद की अग्रिम जमानत याचिका की मंजूर कर ली गई है. स्वामी चिन्मयानंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत की कोर्ट में मांग की थी. शाहजहांपुर कोतवाली में साल 2011 में स्वामी चिन्मयानंद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.
यूपी में महंगा हुआ रोडवेज बस में यात्रा करना, 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा किराया
यूपी की रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. अब यात्री को 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ा किराया देना होगा. राज्य सड़क प्राधिकरण के अध्यक्ष एल.वेंकेटेश्वर लू ने बढ़े किराये की अधिसूचना जारी कर दी है.
महिला एवं बाल सुरक्षा अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर
यूपी पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपराधों के निस्तारण में पहला स्थान हासिल किया है. महिला एवं बाल सुरक्षा विंग की अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने सोमवार को बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपराधों में 22 अगस्त 2022 को यूपी में 68,998 अभियोगों में से 65,551 अभियोगों का निस्तारण किया गया था. वहीं अब 75,881 अभियोगों के सापेक्ष 74,070 अभियोगों का निस्तारण करके उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है.
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आगरा में पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताजनगरी में मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने जी-20 समिट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव: को लेकर हम आगे बढ़ेंगे. आगरा में पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाएं हैं.
अदाणी समूह का यूपी में प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर रद्द
अदाणी समूह को उत्तर प्रदेश में भी जोरदार झटका लगा है. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कंपनी का स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर निरस्त कर दिया है. इसकी लागत लगभग 5400 करोड़ है. इस टेंडर की दर अनुमानित लागत से करीब 48 से 65 प्रतिशत अधिक थी, जिसकी वजह से इसका शुरू से ही विरोध हो रहा था. अब पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल और डिस्कॉम के टेंडर पर भी नजरें टिकी हुई हैं. दक्षिणांचल में भी अडानी समूह का टेंडर है.
सीएम योगी पहुंचे मथुरा, मेट्रो टनल की खुदाई का किया शुभारंभ
सीएम योगी मथुरा से आगरा पहुंच गए हैं. बता दें आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा और आगरा दौरे पर हैं. सीएम योगी मथुरा पहुंचकर मेट्रो टनल की खुदाई का शुभारंभ किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए