UP Breaking News Live: लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर मिला युवक का शव
Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर मिला युवक का शव
लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है. दरअसल लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें पूरा मामला रहीमाबाद थाने के जीरो प्वॉइंट का है.
जी20 की तैयारियों के लिये 28 जनवरी को 11 बजे सुबह से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी बिजली
अधिशाषी अभियनंता राज भवन के अनुसार 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र कूपर रोड से पोषित 11 KV राज भवन इंटरलिंकिंग फीडर पर जी 20 सम्मेलन के दृष्टिगत पोलो की रंगाई -पुताई के लिए कल 28/01/2023 को 11:00 AM से 05:00 PM तक फीडर का शट डाउन लिया जाएगा. इसके चलते जियामऊ के आस पास, 1090 चौराहे के आस पास, मार्टीनपुरवा के आस पास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
नोएडा हाइवे पर एसयूवी से स्टंट करने वाले पर 25 हजार का जुर्माना, तीन युवक हिरासत में
नोएडा हाइवे पर एसयूवी से स्टंट करने वाले पर नोएड ट्रैफिक पुलस ने 25 हजार का जुर्माना ठोंका है. एसयूवी को पुलिस ने सीज कर दिया है. साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. नोएडा पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने में प्रयुक्त वाहन को सीज कर 25,500/- रुपए का चालान किया एवं तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करने वाले 03 युवकों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की गई है.
लखीमपुर तिकुनिया कांड का आरोपी आशीष मिश्रा जेल से निकला बाहर
लखीमपुर तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जेल से रिहा कर दिया गया है. देर शाम उसे लखीमपुर जिला जेल से रिहाकर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से आशीष मिश्रा को आठ सप्ताह की सर्शत जमानत दी गयी है. उसके दिल्ली व यूपी में जाने पर कोर्ट ने रोक लगायी है.
लखीमपुर तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई रुकी
लखीमपुर तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई रुक गई है. कोर्ट ने SC ज़मानत आदेश के मूल आदेश मांगे हैं. आशीष के वकील ने कोर्ट में इंटरनेट कॉपी लगाई थी. आशीष के वकील मामले को लेकर ज़िला जज के पास जाएंगे.
झांसी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मचा हड़कंप
झांसी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. फैक्ट्री के आसपास के मकानें में दरार आ गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि मामला बिजौली चौकी क्षेत्र इलाके के पास का है. जहां एक पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. जिसमें अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद गोदाम में रखा गया सामान जलकर राख हो गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए