UP Breaking News Live: आगरा में हुए हादसे में बच्ची की मौत पर CM योगी ने की दो लाख के मुआवजे की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

आगरा में हादसे में बच्ची की मौत पर CM योगी ने की दो लाख के मुआवजे की घोषणा

आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान कई मकान गिर गए. इसमें एक बच्ची की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए हादसे में बच्ची की मौत पर परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सीपी आगरा प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बचाव में बेटी संघमित्रा, कहा- बयान विवाद नहीं चर्चा का विषय

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने रामचरितमानस पर अपने पिता के बयान को लेकर उनका बचाव किया है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के लिए, जो भगवान बुद्ध को मानता है और भगवान राम को भाजपा में रहते हुए स्वीकार करता है. मेरे पिता ने रामचरितमानस के एक श्लोक के बारे में संदेह जताया है क्योंकि यह राम के संदेश के खिलाफ है. यह बहस या विवाद का विषय नहीं है, बल्कि विश्लेषण का विषय है

अलाया अपार्टमेंट के मलबे से एक और महिला का शव मिला

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित वजीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद से अब तक कुल 3 मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान और महिला की लाश मिली है.

बाराबंकी में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया धार्मिक झंडा, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी के हैदरगढ़ में गणतंत्र दिवस पर सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित एक भवन पर इस्लामिक झंडा फहरा दिया गया. यहां राष्ट्रीय गान भी नहीं गाया गया. इसके बाद बच्चों को मिठाई बांटी गई. धार्मिक झंडा फहराने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, वहीं आयोजन करने वाले की तलाश की जा रही है. घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है. उन्होंने पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आईएएस अफसर अनिल कुमार का मेदांता अस्पताल में निधन

आईएएस अफसर अनिल कुमार का तबीयत खराब होने के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया. वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. अनिल कुमार अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे. उनके निधन पर शासन के उनके कई सहयोगियों व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

गणतंत्र दिवसः खिलाड़ियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में पदक अर्जित कर विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी ने सम्मानित किया.

UP Breaking News Live: आगरा में हुए हादसे में बच्ची की मौत पर CM योगी ने की दो लाख के मुआवजे की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola