UPTET Exam 2021: यूपी रोडवेज की बसों में ये यात्री कर सकेंगे फ्री में सफर, बस दिखाना होगा ये डॉक्यूमेंट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कराई जाएगी.

विज्ञापन

UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार 23 जनवरी 2022 को किया जा रहा है. पेपर लीक के कारण 28 नवंबर को यूपीटीईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. वहीं पात्रता परीक्षा के लिए इसके लिए प्रदेश भर के शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कराई जाएगी. बता दें कि परीक्षाथियों तीन दिनों तक यानी यानि आज से 24 जनवरी तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

3 दिनों तक FREE बस सुविधा

दरअसल, यूपीटीईटी परीक्षा रद्द होने का सबसे ज्यादा खामियाजा छात्रों को ही उठाना पड़ा था. कड़ाके ठंड में एक दिन पहले बसों में किराया खर्च कर एग्जाम सेंटर पहुंचे. समय के साथ छात्रों का पैसा भी बर्बाद हुआ था. ऐसे में अब फिर से होने जा रही परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सिर्फ अपना प्रवेशपत्र दिखाना होगा, और निशुल्क यूपी रोडवेज की बसों में अपने गंतव्य तक यात्रा कर सकेंगे.

Also Read: UPTET 2021: यूपीटीईटी परीक्षार्थी एग्जाम हॉल में भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हो सकती है मुश्किल
UPTET के उम्मीदवारों को करना होगा ये काम

यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी. ऐसे में अधिकतर छात्र एक दिन पहले ही परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक आवागमन निशुल्क कर दिया है. फ्री बस यात्रा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की स्वहस्ताक्षर फोटोकॉपी देनी होगी. साथ ही बताना होगा कि कहां जा रहे हैं या फिर कहां से आ रहे हैं.

बता दें कि 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक चलेगी, और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे चलेगी. यूपीटीईटी परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola