ePaper

UPSSSC PET Result 2021: इसी सप्ताह जारी होंगे यूपी पीईटी के नतीजे, ऐसे पता करें अपना स्कोरकार्ड

Updated at : 28 Oct 2021 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2021: इसी सप्ताह जारी होंगे यूपी पीईटी के नतीजे, ऐसे पता करें अपना स्कोरकार्ड

UPSSSC ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था.

विज्ञापन

UPSSSC PET Result 2021: उत्तरप्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन UPSSSC ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था. इसके पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी. सभी आपत्तियों को देखने के बाद 6 अक्टूबर को फाइनल आंसर-की जारी किया गया.

Also Read: UPSSSC ने जारी की PET Answer Key, 7 सितंबर तक दर्ज होगी आपत्ति, इस दिन निकलेगा रिजल्ट

बताया जाता है कि फाइनल आंसर-की के आधार पर नतीजे होंगे. इसी सप्ताह आयोग एग्जाम रिजल्ट जारी कर सकता है. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेन्स का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर सारी जानकारी जारी की जाएगी.

Also Read: UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन upsssc.gov.in

चयनित उम्‍मीदवार उत्‍तर प्रदेश में लेखपाल, पटवारी समेत अन्‍य ग्रुप सी भर्तियों के योग्य होंगे. UPSSSC PET Scorecard 2021 की वैधता एक साल तक होगी. इस दौरान निकलने वाली भर्तियों के लिए कैंडिडटे्स अपने स्कोरकार्ड के जरिए अप्लाई कर सकेंगे. रिजल्‍ट डाउनलोड का डायरेक्‍ट लिंक upsssc.gov.in पर लाइव होगा. सभी अपडेट्स वेबसाइट पर जारी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola