ePaper

UPBEd JEE 2021 Admit Card: बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड lkouniv.ac.in

Updated at : 15 Jul 2021 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
UPBEd JEE 2021 Admit Card: बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड lkouniv.ac.in

UPBEd JEE 2021 Admit Card: लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे. नोटिस के मुताबिक यूपी बीएड जेईई परीक्षा 30 जुलाई 2021 को होगी. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- lkouniv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड (UPBEd JEE 2021 Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे. नोटिस के मुताबिक यूपी बीएड जेईई परीक्षा 30 जुलाई 2021 को होगी. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- lkouniv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड (UPBEd JEE 2021 Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं.

30 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021 का आयोजन 30 जुलाई को दो पाली में किया जा रहा है. प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की संभावित तिथि 20 अगस्त तय की गई है.

इस बार भी पिछले वर्ष की भांति केवल सरकारी एवं अनुदानित संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है. बीएड की लगभग 2.25 लाख सीटों पर एडमिशन के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- lkouniv.ac.in पर जाएं.

  • वेबसाइट की होम पेज पर Admission सेक्शन में जाएं.

  • यहां UPBEd JEE 2021-23 के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब Uttar Pradesh JEE UPBED 2021-2023 Exam Admit Card 2021 पर जाएं.

  • इसमें मांगी गई डिटेल्स भरकर लॉगइन करें.

  • लॉगइन करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा.

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रख लें.

  • डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न

  • उत्तर प्रदेश बीएड एडमिशन (UP BEd Admission 2021) के लिए दो पेपर्स की लिखित परीक्षा होगी. दोनों पेपर्स में दो-दो भाग होंगे. पहला भाग जनरल नॉलेज का होगा और दूसरा लैंग्वेज (हिन्दी / इंग्लिश) का होगा. इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. वहीं कुल 100 सवाल होंगे, हर भाग में 50-50 सवाल होंगे.

  • पेपर-1 कुल 200 अंकों का होगा. यानी हर भाग 100 अंकों का और हर सवाल 2-2 अंक का. इसमें 1/3 के अनुपात में निगेटिव मार्किंग होगी. यानी हर तीन गलत जवाब पर एक अंक कटेगा.

  • पेपर-2 में भी दो भाग होंगे. पहले भाग में जनरल एप्टीट्यूड के सवाल होंगे और दूसरे भाग में आपके विषय (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, आदि) से संबंधित सवाल होंगे. पेपर-2 में भी कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. हर भाग में 50-50 सवाल होंगे. यह पेपर भी 200 अंकों का होगा. दोनों भाग 100-100 अंकों के होंगे. इसमें भी 1/3 निगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा तीन घंटे की होगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola