Live Updates

UP Weather Updates Live: IMD ने यूपी में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Updated at : 26 Sep 2022 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Updates Live: IMD ने यूपी में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Weather Updates Live: मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:51 AM. 26 Sept 228:51 AM. 26 Sept

लखनऊ में बदलते मौसम का दिखने लगा असर

एक तरफ प्रदेश में मौसम बदल रहा है, तो वहीं दूसरी और लौटते मानसून की बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. राजधानी लखनऊ में बदलते मौसम की बात करें तो सुबह सात बजे तक यहां हल्का कोहरा देखने को मिला.

7:55 AM. 26 Sept 227:55 AM. 26 Sept

यूपी के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश आम जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. वहीं प्रदेश में लौटते हुए मॉनसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में अगले तीन दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

8:51 AM. 26 Sept 228:51 AM. 26 Sept

लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से दो दिन तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में माध्यम से भारी बारिश होगी. खासतौर पर आज भारी बारिश का अनुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 सितंबर को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश होगी, इसके साथ ही हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.

8:51 AM. 26 Sept 228:51 AM. 26 Sept

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, फर्रूखाबाद, कन्नौज, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, हरदोई, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, बिजनौर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

7:55 AM. 26 Sept 227:55 AM. 26 Sept

11 जिलों के 228 गांव बाढ़ की चपेट में

दरअसल, बारिश के चलते यूपी के 11 जिलों के 228 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इन जगहों पर इंसानों और मवेशियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बेमौसम की बरसात के कारण कई हेक्टेयर खेत पानी में समा गए हैं. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से 38 जनपदों में जारी किए यलो अलर्ट के कारण उत्तर प्रदेश वासियों की दिक्कत में इजाफा होता दिख रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola