UP Chunav 2022 Live Updates: अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, केंद्रीय आलाकमान ने दी सहमति
UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान हो चुका है. सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल टिकट वितरण को फाइनल करने की जुगत में हैं. ऐसी ही रोचक अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘प्रभात खबर’ के साथ…
UP Chunav 2022: अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे. राम मंदिर निर्माण की लहर में बीजेपी राष्ट्रवाद को धार देना चाहती है. सीएम योगी के लिए रामनगरी में कार्यकर्ताओं ने चुनावी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. आगे खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: UP Chunav 2022: भगवान श्रीराम की शरण में सीएम योगी आदित्यनाथ, अयोध्या से चुनाव लड़ने का फैसला
भाजपा छोड़ सरला, ्तरुण और कल्पना शाक्य सपा में आए

Resigns From UP BJP: 6 बार के विधायक रहे स्व. नरोत्तम सिंह शाक्य की बहू व स्व. ब्रजपाल सिंह शाक्य की पत्नी एवं यूपी की पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य सरला शाक्य, तरुण शाक्य पुत्र स्व. बृजपाल शाक्य और जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा व जिला संयोजक कल्पना शाक्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की. ज्वाइनिंग के साथ ही सबने मीडिया से कहा कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है.
CM योगी आदित्यनाथ ने पंजाब सरकार पर लगाए आरोप
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब में हुए पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि ये पूर्व प्रायोजित साजिश थी. सुरक्षा की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया. उन्होंने पीएम की सुरक्षा को लेकर कहा कि सब पहले से ही पता था. प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया.
शिवपाल को अखिलेश ने दीए 6 सीट, सिरसागंज से लड़ेंगे
Shivpal and Akhilesh Yadav Meeting: खबर आ रही है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 6 सीट दे दी हैं. शिवपाल और उनके लड़के आदित्य यादव दोनों ही चुनाव लड़ रहे हैं. शुरुआती जानकारी मिल रही है कि शिवपाल सिरसागंज से चुनाव लड़ेंगे.
विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के इस्तीफे का लेटर वायरल
भदोही (392) विधानसभा से विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के इस्तीफे की खबर पर उन्होंने ट्वीट कर दी सफाई. लिखा, ‘विपक्षी पार्टियों या कुछ दलाल किस्म के लोगों द्वारा हमारे लेटर पैड को स्कैन करके उस पर कूट रचित तरीके से गलत अफवाह फैलाया जा रहा है, जिसका मैं खंडन करता हूं. भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद. आप सब अधिक से अधिक शेयर करें.’
डेढ़ दर्जन सीट पर भाजपा से बनी सहमति: संजय निषाद
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि डेढ़ दर्जन सीट पर हमारी और भाजपा की सहमति बन चुकी है. दो से तीन दिनों में सीट की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के इस्तीफे पर कहा कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. भाजपा का अपना वोटबैंक है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए