ePaper

CM योगी के दिल्ली दौरे पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- बेरोजगार युवाओं को अयोग्य कहने वाले खुद देंगे 'इंटरव्यू'

Updated at : 29 Jul 2021 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
CM योगी के दिल्ली दौरे पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- बेरोजगार युवाओं को अयोग्य कहने वाले खुद देंगे 'इंटरव्यू'

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों की दिल्ली में दो दिवसीय बैठक हो रही है. इस बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) भी इस बैठक में शामिल होंगे.

विज्ञापन

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों की दिल्ली में दो दिवसीय बैठक हो रही है. इस बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) भी इस बैठक में शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि इस दौरान वे अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा रखेंगे. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बैठक को लेकर तंज कसा है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, जिन्होंने ये कहा था कि उप्र के युवा इसलिए बेरोज़गार हैं क्योंकि वो योग्य नहीं हैं, आज उनको ख़ुद ही अपनी योग्यता व प्रदर्शन के लिए ‘इंटरव्यू’ देना पड़ेगा, लेकिन हो सकता है परीक्षाओं का पर्चा लीक करानेवालों को प्रश्न पहले से ही पता हों और उत्तर भी. उन्होंने कहा, ये समीक्षा भाजपा का ढोंग है.

Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022 : ब्राह्मणों को साधने में जुटी SP और BSP, बीजेपी ने पकड़ी अलग राह

बता दें, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था, भाजपा आज अपने उप्र के सांसदों से यूपी की दुर्दशा व दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है कि दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है.


Also Read: UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में क्या हो रणनीति, सीएम योगी सहित बीजेपी के सांसद दिल्ली में करेंगे मंथन
जनता भाजपा को हटा कर ही लेगी दम

उन्होंने आगे कहा, भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी. आंकलन बाद में और (झूठी) तारीफ़ पहले, वाह रे भाजपा!

बता दें, दिल्ली में बुधवार से यूपी के बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय बैठक (UP BJP MPs Two Days Meeting) हो रही है. बुधवार को बृज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक हुई थी जबकि गुरुवार को काशी, अवध और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक होगी.

Posted by: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola