ePaper

UP Chunav 2022 : प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा, किया जा रहा यह दावा

Updated at : 05 Aug 2021 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 : प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा, किया जा रहा यह दावा

प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में कांग्रेस की ओर से सीएम पद का चेहरा होंगी. कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) ने यह दावा किया है.

विज्ञापन

UP Vidhsn Sabha Chunav 2022 : कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी. जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) लड़ा जाएगा. कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. यह दावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) ने किया है.

राजेश तिवारी ने कहा, कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर हमारी किसी भी पार्टी से कोई बातचीत नहीं चल रही है

प्रियंका को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

दरअसल, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को तलाशने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया. प्रियंका के यूपी प्रभारी बनने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है. पार्टी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का भी मानना है कि अगर पार्टी प्रियंका गांधी के चेहरे को आगे कर विधानसभा चुनाव लड़े तो पार्टी को ब्राह्मणों के साथ-साथ पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों का अच्छा वोट मिलेगा.

Also Read: कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका चाहते हैं प्रशांत किशोर, विशेष सलाहकार समिति बनाने का दिया सुझाव
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा, जिस तरह से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के बाद पार्टी 15 साल बाद सूबे की सत्ता पर काबिज हुई, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पार्टी बूथ स्तर तक पार्टी को मजूबत करेगी. इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारी ले रहे प्रशिक्षण

बता दें, पिछले तीन दिन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 100 से ज्यादा पदाधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं. यहां उन्हें कांग्रेस के इतिहास से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक की जानकारी दी जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इन्हें प्रशिक्षण दिया है.

Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022: दलित वोट पर कांग्रेस की नजर, हर घर का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण

राजेश तिवारी ने बताया, रायपुर के निरंजन धर्मशाला में मास्टर ट्रेनर को बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी गई. यह मास्टर ट्रेनर अब यूपी में जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे.

6 ब्राह्मण नेता ही बन पाए मुख्यमंत्री

बता दें, उत्तर प्रदेश में अब तक केवल 6 ब्राह्मण नेता ही मुख्यमंत्री बन पाए है. इनमें गोविंद वल्लभ पंत, सुचेता कृपलानी, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा, श्रीपति मिश्र और नारायण दत्त तिवारी शामिल है. ये सभी कांग्रेस से थे.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola