ePaper

Saifai Holi 2023: नेताजी के बगैर सादगी से मनायी गयी सैफई में होली, अखिलेश यादव, राम गोपाल, शिवपाल रहे मौजूद

Updated at : 10 Mar 2023 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Saifai Holi 2023: नेताजी के बगैर सादगी से 
मनायी गयी सैफई में होली, अखिलेश यादव, राम गोपाल, शिवपाल रहे मौजूद

Saifai ki Holi 2023: सैफई में बिना नेताजी की पहली होली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ सादगी से मनाई. इस मौके पर अखिलेश अपने दोनों चाचाओं के साथ मंच पर मौजूद रहे.नेताजी की कमी अखिलेश यादव के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.

विज्ञापन

Saifai ki Holi 2023: सैफई में बिना नेताजी की पहली होली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ सादगी से मनाई. इस मौके पर अखिलेश अपने दोनों चाचाओं के साथ मंच पर मौजूद रहे.नेताजी की कमी अखिलेश यादव के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी. फूलों की होली के रूप में देश भर में चर्चित सैफई की होली इस बार सादगी के साथ मनी. इस बार समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही सादगी के साथ होली का पर्व मनाया और नेताजी को याद कर नमन किया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola