ePaper

UP MLC Election Result 2022: बहराइच सीट से प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं, सपा प्रत्याशी को 3188 मतों से हराया

Updated at : 12 Apr 2022 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election Result 2022: बहराइच सीट से प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं, सपा प्रत्याशी को 3188 मतों से हराया

UP MLC Election Result 2022: बहराइच एमएलसी सीट से बीजेपी बहराइच सीट से बीजेपी की प्रज्ञा त्रिपाठी 3188 वोटों से जीत गई हैं. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुआ. इसी सीट से केवल दो प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में थे.

विज्ञापन

UP MLC Chunav 2022: बहराइच एमएलसी सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमर को 3188 मतों से शिकस्त दी. यहां कुल 98.91 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट से कुल दो प्रत्याशी मैदान में थे.

बता दें, 9 अप्रैल (शनिवार) को कुल 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी के चुनाव के लिए मतदान हुआ था. इस चुनाव में कुल 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. 8 क्षेत्रों से 9 एमएलसी का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है. मतदान के लिए कुल 739 पोलिंग बूथ बनाए गए थे.

Also Read: UP MLC Chunav 2022: इलाहाबाद-कौशांबी सीट पर मतगणना आज, किसको मिलेगी जीत?

यूपी एमएलसी चुनाव 2022 के 8 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से 9 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है. जिन निर्वाचन क्षेत्रों से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है उनमें बदायूं, हरदोई, खीरी, मिर्जापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर से 1-1 सदस्य निर्वाचित हुआ है. जबकि मथुरा-एटा-मैनपुरी से 2 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. प्रदेश के 58 जिलों में मतदान होना है.

Also Read: UP MLC Election Result 2022: कानपुर-फतेहपुर सीट पर मतगणना जारी, सपा-भाजपा के बीच मुकाबला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा स्ट्रांग रूम, मतदान के बाद बैलेट बॉक्स रखने की जगह के लिए भी केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 293 जोनल मजिस्ट्रेट, 451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 597 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola