Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में AAP के 150 उम्मीदवारों की लिस्ट में सोशल इंजीनियरिंग, पढ़ें नाम

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कयास का दौर चल रहा है. कोई इस्तीफा दे रहा है. कोई सदस्यता ले रहा है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में महाभारत चल रही है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

भाकियूू देगा सपा-रालोद उम्मीदवारों को अपना समर्थन : नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू/BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में सपा-रालोद उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद/RLD) और समाजवादी पार्टी (सपा/SP) के गठबंधन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की थी. टिकैत ने मुजफ्फरनगर की सिसौली में कहा कि उम्मीद है कि राज्य के लोग इस गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे.

ग्राम प्रधानों से सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे सीधा संवाद

प्रदेश के ग्राम प्रधानों से सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं सीधा संवाद. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सबसे कर रह रहे हैं बातचीत.

भाजपा से जुड़े पूर्व सपा एमएलसी घनश्याम लोधी

पूर्व IAS एवं बसपा के पूर्व नेता रामबहादुर ने ली भाजपा की सदस्यता. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. साथ ही, पूर्व सपा एमएलसी घनश्याम लोधी ने भी भाजपा की सदस्यता ली.

AAP की 150 उम्मीदवारों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 150 नामों का ऐलान किया गया है. यूपी चुनाव प्रभारी सांसद संजय सिंह ने इन कैंडिडेट्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. जातियों की बात करें तो 55 ओबीसी उम्मीदवार, 31 अनसूचित जाति, 14 मुस्लिम, 6 कायस्थ और 36 ब्राह्मण उम्मीदवार हैं.

एमबीए 8

पोस्ट ग्रेजुएट 38

डॉक्टर 4

पीएचडी 8

इंजीनियर 7

बीएड 8

ग्रेजुएट 39

डिप्लोमा 6

अखिलेश यादव से नाराज होकर इमरान मसूद वापस लौटे

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से नाराज होकर इमरान मसूद (Imran Masood) वापस लौट गए थे. मगर इसकी जानकारी मिलते ही अखिलेश ने फोन कर उन्हें मना लिया. साथ ही, वापस बुला लिया है.

अखिलेश यादव ने की असीम अरुण पर कार्रवाई की मांग

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व आईपीएस असीम अरुण के भाजपा में आने से यह साफ हो गया कि ऐसे अफसर पार्टी से जुड़े हुए हैं. वे टिकट की मांग करते रहे. चुनाव आते ही नौकरी छोड़ पार्टी ज्वाइन कर ली. साथ ही, पुलिस कमिश्नर बने रहे. ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. यदि आयोग उन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो इसे यह माना जाएगा कि आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola