UP Chunav 2022 Dates: उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में कराए जाएंगे मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा होगा. इसके पहले विधानसभा और नई सरकार का गठन कर लेना है.
UP Chunav 2022 Dates: चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सात चरणों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. कोरोना संकट को देखते हुए आयोग ने गाइडलाइंस का भी ऐलान किया है. इन गाइडलाइंस को चुनाव में उतरे प्रत्याशियों और मतदाताओं को माननी होगी. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा होगा. इससे पहले यूपी में नई सरकार का गठन कर लेना है.
उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को है. आखिरी चरण की वोटिंग 7 मार्च को होने वाली है. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.
-
पहला चरण- 10 फरवरी
-
दूसरा चरण- 14 फरवरी
-
तीसरा चरण- 20 फरवरी
-
चौथा चरण- 23 फरवरी
-
पांचवा चरण- 27 फरवरी
-
छठा चरण- 3 मार्च
-
सातवां चरण- 7 मार्च
वोटों की गिनती – 10 मार्च
-
कुल मतदाता- 15.2 करोड़
-
पुरुष- 8.04 करोड़
-
महिला- 6.98 करोड़
-
थर्ड जेंडर- 8,853
-
100 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स- 39,598
-
नए मतदाता- 52.80 लाख
-
18 से 19 वर्ष के मतदाता- 14.66 लाख
-
30 साल से कम उम्र के वोटर्स- 3.89 करोड़
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 2017 में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे. उस चुनाव में बीजेपी ने अपना दल और भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर लड़ा था. वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था. मायावती की बसपा अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी.
उत्तर प्रदेश में 2017 का चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी, दूसरा चरण 15 फरवरी, तीसरा चरण 19 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 4 मार्च और सातवां चरण 8 मार्च को हुआ था.
-
बीजेपी गठबंधन- 325 (अकेले बीजेपी 312)
-
कांग्रेस-सपा गठबंधन- 54 (सपा 47)
-
बीएसपी- 19
-
अन्य पार्टियां- 6
उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 325 सीट पर जीत हासिल की थी. इसमें से बीजेपी ने अकेले 312 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थी. कुल 403 सीटों में से 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 19 पर बीएसपी ने जीत हासिल की थी. चुनावी नतीजों में अन्य दलों और निर्दलीयों के खाते में छह सीटें गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




