Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: जेल में ही रहेंगे मुख्तार अंसारी- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया. दूसरे चरण में नौ जिले की 55 सीटों पर मतदान हुआ. इसी के साथ SP, BJP, BSP और कांग्रेस सहित अन्य दलों की नजर तीसरे चरण के मतदान पर है. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी अभी जेल में ही रहेंगे- प्रशांत कुमार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्तार अंसारी अभी जेल में ही रहेंगे. उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.

पीस पार्टी का समर्थन करेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा- ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने तय किया है कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा पीस पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेगा, जहां भी वे चुनाव लड़ेंगे (राज्य में). इसी तरह, पीस पार्टी भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां से वे चुनाव लड़ेंगे.

संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सत्ता का भूत जनता झाड़ू से उतारेगी. बीजेपी की सरकार में एसएसपी ही फरार है. कानून व्यवस्था पर वह बोलने लायक नहीं है. उसके पास 4 साल का पुराना टेप रिकॉर्डर है.

यूपी को सिर्फ ‘बाबा’ की जरूरत है- सीएम योगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में एक जनसभा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश को न ‘बुआ’ (मायावती) और न ही ‘बबुआ’ (अखिलेश यादव) की जरूरत है, राज्य को सिर्फ ‘बाबा’ (योगी आदित्यनाथ) की जरूरत है.

किसानों को कुचलने वालों की जमानत जनता जब्त करेगी: अखिलेश यादव

आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम मानते हैं कि पैरवी ठीक से नहीं हुई, अगर होती तो उन्हें जेल से जमानत नहीं मिलती. इन्हें जमानत जरूर मिल गई है, लेकिन जनता की अदालत में इन्हें जमानत नहीं मिली है. जिन्होंने किसानों को कुचलने का काम किया है उनकी जमानत जनता जब्त करेगी. वहीं, एबीजी शिपयार्ड बैंक धोखाधड़ी मामले पर अखिलेश ने कहा कि जितने भी बैंकों से पैसा लेकर भागे हैं वो उद्योगपति गुजरात के क्यों हैं? जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं.

मुख्तार अंसारी को मिली जमानत

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को जमानत मिल गई है. उन्हें एक लाख मुचलके पर जमानत दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola