Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: बहुत दिनों बाद अवाम फिर मुस्कुराया है, कोई नयी उम्मीदें लेकर आया है- अखिलेश

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

विज्ञापन

बहुत दिनों बाद अवाम फिर मुस्कुराया है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा, अब हताशा से परदे उठ गये और आशाओं की खुल गयी खिड़की… बहुत दिनों के बाद अवाम फिर मुस्कुराया है… कोई नयी उम्मीदें लेकर आया है…

अयोध्या में भिड़े सपा और बीजेपी समर्थक

सपा प्रत्याशी बाहुबली अभय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थक आमने-सामने भिड़ गए. बताया जा रहा है कि हवाई फायरिंग भी हुई है. मामला गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का है.

सपा का हाथ, आतंकवादियों के साथ- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा का हाथ आतंकिवादियों के साथ है.

हम यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते है- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई है. हम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं. भारत को हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं.

तीसरे चरण के लिए थमा प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए चल रहा प्रचार का दौर शाम 6 बजे समाप्त हो गया. अब 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने केवल वोट के लिए काले कानून वापस लिए हैं. हो सकता है चुनाव बाद फिर से कानून वापस लेकर आ जाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola